Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में डेंगू के अब तक 300 मामले

केएमसी में डेंगू पर आपात बैठक, पूजा समितियों को भेजा जाएगा चेतावनी पत्र, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी

18 Aug 2025

कोलकाता में डेंगू के अब तक 300 मामले

कोलकाता। कोलकाता में डेंगू के बढ़ते मामलों ने नगर प्रशासन को चिंता में डाल दिया है। इसी को देखते हुए सोमवार को नगर निगम  मुख्यालय में डेंगू और मलेरिया को लेकर एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता डिप्टी मेयर और स्वास्थ्य विभाग के मेयर परिषद सदस्य अतीन घोष ने की। इसमें स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी और निगरानी टीमों ने हिस्सा लिया। संक्रमण की स्थिति अलार्मिंग औरआंकड़े चिंताजनक बताए गए।नगर निगम द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार 2023 में कुल 672 डेंगू मरीज दर्ज किए गए थे।
2025 में अभी तक डेंगू के 300 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, और स्थिति लगातार गंभीर हो रही है। नगर निगम ने दुर्गा पूजा से पहले एक विशेष एडवाइजरी कमिटी के गठन की घोषणा की है। यह समिति कोलकाता की सभी पूजा समितियों को डेंगू जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता सुनिश्चित करने को लेकर निर्देश भेजेगी।पूजा समितियों को निगम द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जाएगा कि वे अपने पूजा पंडाल और आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तस्वीरें निगम को भेजें।जिन समितियों द्वारा तस्वीरें नहीं भेजी जाएंगी, वहां निगम की विशेष टीम जाकर स्वयं निरीक्षण करेगी और जरूरी कदम उठाएगी। डेंगू के हॉटस्पॉट चिन्हित 7 प्रमुख वार्ड सबसे अधिक प्रभावित बताए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम के लिए शहर में अत्यधिक प्रभावित इलाकों (हॉटस्पॉट्स) को चिन्हित किया है। इन क्षेत्रों में नगर निगम की विशेष टीमें लगातार निगरानी रखेंगी और फॉगिंग, लार्वा सर्वे, और सफाई अभियानों को तेज किया जाएगा। प्रमुख प्रभावित क्षेत्रों  वार्ड 66 — तपसिया रोड, पिकनिक गार्डन, सी एन राय रोड, वार्ड 67 का डॉ. जी.एस. बोस रोड, पिकनिक गार्डन रोड, वार्ड 69 का सनी पार्क, बेलतला, वार्ड 70 का गुरु प्रसाद मुखर्जी रोड, जस्टिस द्वारकानाथ घोष रोड, वार्ड 77 का डॉ. सुधीर बोस रोड, डेंट मिशन रोड, एम. एम. अली रोड,
वार्ड 93 का गोविंद गार्डन, रहीम ओस्तागार रोड,वार्ड 112  गुलशन कॉलोनी है।इन इलाकों को डेंगू संभावित क्षेत्र मानते हुए 24&7 निगरानी और नियमित कीटनाशक छिड़काव किया जा रहा है।नगर निगम ने आम नागरिकों और पूजा आयोजकों से सहयोग की अपील की है।घरों के आस-पास पानी न जमने दें।कूलर, फूलदान, पुराने टायर आदि की नियमित सफाई करें।किसी को बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, चकत्ते जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। 
डिप्टी मेयर अतीन घोष ने बैठक के बाद प्रेस से कहा कि डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी को गंभीरता से लिया गया है। हम पूजा समितियों के साथ समन्वय कर रहे हैं ताकि जनजागरूकता फैलाई जा सके। हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है, क्योंकि यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में डेंगू के अब तक 300 मामले
केएमसी में डेंगू पर आपात बैठक, पूजा समितियों को भेजा जाएगा चेतावनी पत्र, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News